नयी दिल्ली, 09 दिसंबर (वार्ता) देश के उड्डयन क्षेत्र में जारी संकट के बीच किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट के बेड़े में दो और बोइंग 737 विमान शामिल हो गये हैं। स्पाइसजेट ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दोनों विमान 26 और 29 नवंबर से वाणिज्यिक उड़ान भरनी शुरू कर चुके हैं। इनका उपयोग दिल्ली-बैंकॉक, अहमदाबाद-दुबई और अहमदाबाद-कोलकाता मार्गों पर किया जा रहा है। पीक मांग वाले समय में दो विमानों का बेड़े में शामिल होना कंपनी के लिए काफी लाभदायक है। स्पाइसजेट के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी देबोजो महर्षि ने इसे चरणबद्ध तरीके से क्षमता विस्तार की तरफ एक और कदम बताया। उन्होंने उम्मीद जतायी कि इससे परिचालन को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
Next Post
टॉम ब्लंडेल हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर न्यूजीलैंड टीम से हुए बाहर
Tue Dec 9 , 2025
वेलिंग्टन 09 दिसंबर (वार्ता) न्यूजीलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल के हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बुधवार से शुरु हो रहे दूसरे टेस्ट से बाहर हो गये है। न्यूजीलैंड ने उनकी जगह मिशेल हे को टीम में जगह दी है। यह ऐसा समय हुआ जब जब मैट हेनरी, नाथन स्मिथ और मिशेल […]

You May Like
-
3 months ago
जानिए क्यों महादेव की नगरी कहलाता है नरसिंहगढ़
