विदेशी मुद्रा भंडार 14.88 अरब डॉलर घटकर 765.90 अरब डॉलर पर

मुंबई, 25 सितंबर (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार गत 18 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 14.881 अरब डॉलर घटकर 765.901 अरब डॉलर रह गया। विदेशी मुद्रा का देश का भंडार लगातार दूसरे सप्ताह कम हुआ है। गत 11 सितंबर को समाप्त सप्ताह में यह 4.924 अरब डॉलर घटकर 780.782 अरब डॉलर रह गया था। रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 18 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 14.816 अरब डॉलर की कमी आई है और यह 630.98 अरब डॉलर रह गया है।

इसमें अमेरिकी डॉलर के अलावा ब्रितानी पाउंड, जापानी येन और यूरो भी शामिल हैं। इनके मूल्य की गणना डॉलर की तुलना में इनकी संदर्भ दर के आधार पर की जाती है। आलोच्य सप्ताह में स्वर्ण भंडार 6.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 111.292 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 2.7 करोड़ डॉलर घटकर 4.89 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 10.6 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 18.739 अरब डॉलर रह गया।

.....

Next Post

मोदी ने 'मेक इन इंडिया' के 12 साल पूरे होने पर कहा - 'भारत शेष दुनिया के लिए भी विनिर्माण कर सकता है'

Fri Sep 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘मेक इन इंडिया’ पहल की 12वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इसकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जिसके चलते देश ने निवेश, रक्षा उत्पादन सहित विनिर्माण क्षेत्र और निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। श्री मोदी ने लिखा है कि इससे […]

You May Like