मध्यभारत प्रान्त में संघ कार्य का विस्तार, शाखाओं की संख्या बढ़कर 3957 हुई

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्यभारत प्रान्त में संघ कार्य का विस्तार लगातार बढ़ रहा है। शताब्दी वर्ष के दौरान कार्यों को गति मिली है। भोपाल के शारदा विहार में आयोजित प्रान्त बैठक में प्रान्त कार्यवाह हेमंत सेठिया ने बताया कि वर्तमान में 1730 मंडल संघकार्य से जुड़े हैं और शाखाओं की संख्या 3674 से बढ़कर 3957 हो गई है। आगामी वर्ष में 5000 से अधिक शाखाओं का लक्ष्य रखा गया है।

बैठक में संघ कार्य की समीक्षा के साथ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। इसमें 514 दायित्ववान कार्यकर्ता शामिल हुए। व्यापक गृह संपर्क अभियान के तहत 80 हजार स्वयंसेवक 27.46 लाख घरों तक पहुंचे। 15,890 गांवों में भी संपर्क किया गया।

प्रान्त में आयोजित हिन्दू सम्मेलनों में 52.62 लाख से अधिक नागरिक शामिल हुए। सेवा कार्यों की संख्या 2448 से बढ़कर 3100 हो गई है। बैठक में सह-सरकार्यवाह अरुण कुमार ने नगर-खंड इकाइयों को मजबूत करने और सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण सहित पंच परिवर्तन के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Next Post

ओमान तट के पास भारतीय मालवाहक पोत डूबा, 14 भारतीय नाविकों को बचाने के लिए चला संयुक्त अभियान

Sun Jun 14 , 2026
मस्कट। ओमान के समुद्री क्षेत्र में रविवार को भारतीय ध्वज वाले मैकेनाइज्ड सेलिंग वेसल (एमएसवी) ‘विराट-1’ के डूब जाने की घटना सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जहाज के इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद उसमें पानी भरने लगा, जिसके चलते वह समुद्र में समा गया। घटना ओमान के […]

You May Like