चोरी का आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

रीवा:बिछिया पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया है. 20 अगस्त को फरियादी मो0 आकिब पिता बब्बू खान उम्र 27 वर्ष निवासी गुलाब बाग कुठुलिया वार्ड क्रमांक 45 थाना बिछिया ने रिपोर्ट लेख कराया कि मैं 19 अगस्त को सुबह करीबन 11.30 बजे अपने घर का ताला बंद करके अपनी मां के घर घोघर चला गया था. 20 अगस्त को समय करीबन 12.00 बजे दोपहर अपने कुठुलिया वाले घर पर वापस आया तो देखा कि मेरे घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था.

घर के अंदर जाकर देखा तो मेरे कमरें में रखा सारा सामान अस्त व्यस्त था तथा आलमारी का लाक भी टूटा हुआ था एवं आलमारी में रखे हुये मेरी पत्नी के सोने के जेवरात नही है कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है. मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. बिछिया पुलिस टीम द्वारा संदेही मो. वकील उर्फ शाहिल खान उर्फ मुर्गा पिता शेख मोहम्मद उम्र 32 वर्ष निवासी वलियरी रोड वार्ड क्रमांक 41 इंदिरा आवास वैढन जिला सिंगरौली हाल खालिक खान का मकान फारेस्ट नाका के पीछे को पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूंछताछ की गयी तो आरोपी ने वारदान करना कबूल किया. आरोपी की निशादेही पर घटना में चोरी गये सोने, चांदी के जेवरात बरामद किया गया.

Next Post

इंजन में तकनीकी खामी, एअर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली लौटी

Sun Aug 31 , 2025
इंदौर: दिल्ली से इंदौर आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-2913 को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खामी के चलते वापस दिल्ली लौटना पड़ा. एयरपोर्ट सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला. सुरक्षा मानकों के तहत […]

You May Like