शहडोल: जनकपुर जा रही तेज रफ्तार बस ने गोहपारू क्षेत्र के लोढ़ी गांव में बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार रामगोपाल यादव (32) और रवि कोल (15) की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया, पुलिस ने बस जब्त कर जांच शुरू की।
घटना गोहपारू थाना क्षेत्र के लोढ़ी गांव में सोमवार शाम घटी। घटना के बाद मोके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।
