
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- ‘मेरे और ज़ेलेंस्की के बीच अच्छा तालमेल है’, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने जताई थी मिलने की इच्छा।
वाशिंगटन, 18 अगस्त (वार्ता): पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि वह और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की मिलकर रूस के साथ जारी युद्ध को समाप्त कर सकते हैं। ट्रंप ने कहा, “मेरे और ज़ेलेंस्की के बीच एक अद्भुत केमिस्ट्री है।” उन्होंने यह बात अपने एक इंटरव्यू में कही।
ट्रंप ने आगे कहा, “मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह से जानता हूं और मुझे लगता है कि हम दोनों मिलकर रूस के साथ युद्ध को खत्म कर सकते हैं।” यह बयान तब आया है, जब कुछ दिन पहले ही जेलेंस्की ने कहा था कि वह ट्रंप से मिलना चाहते हैं और उन्हें युद्ध खत्म करने की अपनी योजना पेश करना चाहते हैं।
