घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, दी धमकी शादी नहीं की तो कर लूंगा आत्महत्या

इंदौर. घर में अकेली महिला के साथ अश्लील हरकत करने और उसे शादी के लिए धमकाने का मामला सामने आया है. जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है. पीड़िता ने बताया कि वह घर में खाना बना रही थी, तभी खुले दरवाजे से आरोपी लखन मौर्य भीतर घुस आया. उसने बिना अनुमति के महिला का मोबाइल उठा लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा. जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ते हुए धमकाया कि यदि वह उससे शादी नहीं करेगी तो वह जहर खाकर जान दे देगा और उसे तथा उसके भाई को झूठे केस में फंसा देगा. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी लखन मौर्य के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

पारिवारिक विवाद में युवक से मारपीट, बाइक तोड़ी और दी जान से मारने की धमकी

Mon Jun 30 , 2025
इंदौर. आदिनाथ नगर में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक के साथ मारपीट कर उसकी बाइक में तोड़फोड़ कर दी, आरोप है कि हमलावर ने युवक को परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी दी है. हीरानगर थाना क्षेत्र के निवासी विजय उर्फ मोनू यादव ने थाने में शिकायत […]

You May Like