इंदौर: थाना मानपुर क्षेत्र में दो अलग-अलग मारपीट और धमकी के मामले सामने आए हैं, जिनमें आरोपियों ने शिकायतकर्ताओं के साथ गाली-गलौच और शारीरिक हमले किए, दोनों ही मामलो में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.मानपुर पुलिस के अनुसार पहली घटना शुक्रवार 21 फरवरी को देर रात की है, ग्राम बडकुआ में अर्जन औसारी (31) और प्रीतम (38) को गाना बदलने को लेकर कुछ आरोपियों ने न केवल गाली-गलौच की, बल्कि थप्पड़, मुक्के और तलवार से मारपीट भी की. आरोपियों ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी.
शिकायतकर्ता अर्जन और मजरूह प्रीतम ने थाने में घटना की जानकारी दी. वहीं ग्राम बडकुआ में एक और मामला सामने आया, जहां अनिल डावर (32) को विजय नामक आरोपी ने रात में गाली देने के बाद समझाने पर गाली-गलौच की और ईट से हमला किया. घटना में अनिल को चोटें आईं और आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. दोनों ही मामलों में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
