राष्ट्रीय गौरव सम्मान से गौरवान्वित हुआ बालाघाट 

बालाघाट, इंदौर में दैनिक विनय उजाला समूह द्वारा आयोजित “राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह” में शिखा शर्मा दुबे, सुपुत्री श्री महेश शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं उपलब्धियों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पिता महेश शर्मा ओर चाचा जुगल शर्मा ने कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि केवल परिवार ही नहीं, बल्कि समस्त बालाघाट जिला सर्व राजस्थानी समाज के लिए भी हर्ष और गर्व का विषय है। इस सम्मान मिलने पर जिला सर्व राजस्थानी समाज , जिला सर्व समाज समाज के जिला अध्यक्ष श्री राजेश पाठक के साथ समस्त शुभ चिंतको ने शिखा शर्मा दुबे को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं अर्पित किया है ओर कहा कि आपकी उपलब्धियां समाज और परिवार का गौरव बढ़ाती रहेगी ।

Next Post

नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहन रवाना

Wed Sep 9 , 2026
सीधी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागलाल दिनकर के मार्गदर्शन में 12 सितम्बर शनिवार को जिला न्यायालय सीधी सहित सिविल न्यायालय चुरहट, रामपुर नैकिन एवं मझौली में नेशनल लोक अदालत […]

You May Like