अजीतश संधू ने दो-शॉट की बढ़त बनाई

चेन्नई, 09 सितंबर (वार्ता) कॉस्मो गोल्फ कोर्स में चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीपीसीएल ) द्वारा प्रायोजित 1 करोड़ रुपये इनामी राशि वाले चेन्नई ओपन 2026 के दूसरे राउंड के बाद अजीतश संधू ने छह-अंडर 66 का स्कोर करके दो-शॉट की बढ़त बना ली।

चंडीगढ़ के 37 वर्षीय खिलाड़ी (65-66), जिन्होंने दिन की शुरुआत संयुक्त बढ़त के साथ की थी, ने दो बोगी के मुकाबले आठ बर्डी बनाईं और आधे रास्ते तक 13-अंडर 131 का स्कोर हासिल किया। डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई पर पांच बार के विजेता और पूर्व एशियाई टूर चैंपियन संधू, रात भर संयुक्त रूप से बढ़त बनाए रखने वाले स्टेपन डनेक से दो स्ट्रोक आगे निकल गए। चेक गणराज्य के 29 वर्षीय गोल्फर (65-68) ने चार-अंडर 68 के स्कोर में छह बर्डी और दो बोगी बनाई और 11-अंडर 133 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर अकेले काबिज हो गए।

दो हफ्ते पहले विकाराबाद में तेलंगाना ओपन जीतने वाले दिल्ली के राशिद खान (66-68) 10-अंडर 134 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उनके चार-अंडर 68 के स्कोर में 18वें होल (जो पार-5 था) पर एक ईगल, चार बर्डी और दो बोगी शामिल थीं।

‘रेस टू डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप’ में अभी सबसे आगे चल रहे सप्तक तलवार (67-68) संयुक्त छठे स्थान से ऊपर उठकर संयुक्त चौथे स्थान पर आ गए हैं। उनका स्कोर नौ-अंडर 135 है और वे नोएडा के गोल्फर गौरव प्रताप सिंह (69-66) और अमरदीप मलिक (67-68) के साथ बराबरी पर हैं।

श्रीलंका के मौजूदा चैंपियन एन. थंगराजा ने पहले राउंड में 69 और दूसरे राउंड में 70 का स्कोर किया, जिससे वे पाँच-अंडर 139 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर पहुँच गए।

हाफवे कट इवन-पार 144 पर रहा, जिसमें 132 खिलाड़ियों में से 52 खिलाड़ी अगले दो राउंड के लिए आगे बढ़े।

 

Next Post

स्पोर्ट्स एक्ट: सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई से उसका रुख बताने को कहा

Wed Sep 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 सितम्बर (वार्ता) नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) से पूछे गए सवाल से आखिरकार स्थिति साफ हो जानी चाहिए। शीर्ष अदालत ने बीसीसीआई से यह बताने को कहा है कि उसे और राज्य संघों को नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट, […]

You May Like