
इंदौर। कल रात जाते मानसून ने कहर ढा दिया। रात भर में साढ़े चार इंच से ज्यादा पानी गिर गया। इस तरह शहर में बारिश का आंकड़ा 40 इंच पार हो गया। यह बात अलग है कि शहर के आधे तलब खाली पड़े है। इसमें बड़ा बिलावली 16 फीट खाली है।
कल रात झूम के बरसे बादल , लेकिन राहत की बात यह है कि बारिश का आंकड़ा 40 इंच पार हो गया। मगर जाते मानसून ने फसलों पर कहर बरफा दिया। खेतो में सोयाबीन की पकी फसल को नुकसान हुआ है। वही कहने को सामान्य 36 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज हो गई हो, मगर शहर के आधे से ज्यादा तालाब खाली ही पड़े है। दूसरा मौसम में अभी भी उमस महसूस की जा रही है।
कल रात 114.3 मिलीमीटर यानी साढ़े चार इंच से पानी बरसा है । इस तरह बारिश का शहर में आंकड़ा 40 इंच पार हो गया हेयर यह सामान्य से थोड़ी अधिक बारिश मानी जा रही है। वैसे मौसम विभाग के अनुसार अभी दो से तीन दिन तक इसी तरह बारिश होने आसार बताए जा रहे है।
कल की बारिश के बाद सोयाबीन की फसल को बहुत नुकसान पहुंचा है। जिले में अधिकाश जगह कल के पानी से सोयाबीन में दाग लग सकता है, क्योंकि सोयाबीन फसल पक चुकी है और किसानों द्वारा कटाई शुरू की जा चुकी है। जिन किसानों ने सोयाबीन कर लिया उनको को उद्दीकत नहीं, लेकिन जिन किसानों का खेतों में ही काट कर पड़ा है या कटना बाकी है। ऐसे किसानों को बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा।
एक बार अच्छी यह है कि कल के पानी से गेहूं और चने की फसल बोवनी में यह पानी अमृत का काम करेगा, पर दिवाली के बाद गेहूं चंद की बोवनी शुरू होती है, जिसमें अभी देर है।
वैसे भी उक्त पानी गिरने से शहर के तालाब को फर्क नहीं पड़ा है। आधे से ज्यादा तालाब खाली बड़े है,मतलब यह है कि पूरे नही भराए है। यह शहर के लिए आने वाले साल में पानी की समस्या पैदा करेंगे।
40 इंच बारिश के बाद शहर के तालाबों की स्थिति
नाम जल भराव क्षमता
बड़ा सिरपुर 15.5 फीट 16 फीट
छोटा सिरपुर 14.5 फीट 13 फीट
बड़ा बिलावली 19.3 फीट 34 फीट
छोटा बिलावली 6.3 फीट 12 फीट
पिपलिया पाला 21.3 फीट 22 फीट
लिंबोदी 5.6 फीट 13 फीट
यशवंत सागर 19.5 फीट 19.6 फीट
