जबलपुर: साल की विदाई बेला में आखिरी दिन गृह विभाग ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल कर सौगात दी। अधिकारियों की पदोन्नति और ग्रेडिंग के आदेश जारी किए गए।
इसमें विशेष पुलिस महानिदेशक से लेकर कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड तक के बदलाव शामिल है। जिसमें वर्ष 2001 बैच के अधिकारी प्रमोद वर्मा पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर जोन को पदोन्नत कर अतिरिक्ति पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन बनाया गया है। इसके अलावा वर्ष 2013 बैच के आईपीएस पुलिस अधीक्षक जबलपुर संपत उपाध्याय को भी पदोन्नत किया गया है।
