भारतीय महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया

नागोया (जापान) 20 सितंबर (वार्ता) दीपिका (आठ गोल) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को एशियाई खेल 2026 के अपने पहले पूल बी मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदकर विजयी शुरुआत की।

आज यहां खेले गये पहले मुकाबले में भारत के लिए दीपिका ने सर्वाधिक आठ गोल दागे, जबकि इशिका ने तीन गोल दागे। नवनीत कौर और लालथंतलुआंगी ने दो-दो गोल किए, और लालरेम्सियामी, बलजीत कौर, नेहा और साक्षी राणा ने एक-एक कर स्कोर को पूरा किया।

अब भारतीय टीम अपने अगले मुकाबले में सोमवार को इंडोनेशिया से भिड़ेगी।

Next Post

न्यायालय में लगा मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

Sun Sep 20 , 2026
आष्टा। न्यायालय में शनिवार को न्यायिक प्रणाली से जुड़े कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं अन्य हितधारकों के स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण के लिए मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा किया गया. शिविर में द्वितीय जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति विजय डांगी, न्यायाधीश महेश कुमार […]

You May Like