पैरोल पर छूटे युवक की गोली मारकर हत्या, ग्वालियर और शिवपुरी के बॉर्डर पर वारदात

ग्वालियर। यहां पैरोल पर छूटे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला कंपू थाना क्षेत्र का है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पिता की हत्या के मामले में ग्वालियर सेन्ट्रल जेल मे सजा काट रहे बदमाश की देर रात ग्वालियर और शिवपुरी के सीमावर्ती इलाके में अज्ञात कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक कुछ दिन पहले जेल से पैरोल पर छूटा था और किराए पर टैक्सी से शिवपुरी गया था. वहां से एक महिला के साथ लौटते वक्त उस पर रास्ते में कार सवार बदमाशों ने यह हमला किया.

टैक्सी चालक आरोपियों से बचाते हुए घायल को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद टैक्सी चालक ने घटना की सूचना कंपू थाना पुलिस को दी. वहीं कंपू थाना पुलिस कार्रवाई में जुट गई है.

ग्वालियर शहर के पड़ाव निवासी भगत सिंह ने बताया कि वह पेशे से टैक्सी चालक है. चार शहर का नाका निवासी अजय उर्फ लीलाधर सिंह तोमर को टैक्सी से शिवपुरी ले गया था. वहां से अजय सिंह एक युवती को अपने साथ लेकर लौट रहा था. रास्ते में शिवपुरी के सतनवाडा और ग्वालियर मोहना के बीच युवती को लघुशंका हुई तो उसने टैक्सी को रुकवाया और वहां शौच के लिए चली गई. उसी दौरान अचानक कार से कुछ बदमाश आए और टैक्सी में बैठे अजय पर गोलियां चला दी. अचानक चली गोलियों से अजय गोली लगने पर घायल हो गया.

तभी फायरिंग होने पर घायल अजय ने टैक्सी चालक को टैक्सी भगाने को कहा. चालक टैक्सी को लेकर भागा तो कार सवारों ने उनका कुछ दूरी तक पीछा किया. लेकिन टैक्सी चालक किसी तरह उनसे पीछा छूटने के बाद घायल अजय को जय रोग अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचा. जहां डॉक्टरों ने उसके हाथ की नब्ज टटोलते ही उसे मृत घोषित कर दिया.

Next Post

पार्सल ट्रक से 23.60 किलो गांजा जब्त, तीन आरोपी पकड़ाए

Thu Jul 24 , 2025
भिंड। ऊमरी थाना पुलिस ने पांडरी रोड से ऑनलाइन सामान बेचने वाली मीसो कंपनी के पार्सल ले जाने वाले ट्रक से 23 किलो 60 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक से तीन आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा और ट्रक की कीमत 24 लाख रुपये है। […]

You May Like