पार्सल ट्रक से 23.60 किलो गांजा जब्त, तीन आरोपी पकड़ाए

भिंड। ऊमरी थाना पुलिस ने पांडरी रोड से ऑनलाइन सामान बेचने वाली मीसो कंपनी के पार्सल ले जाने वाले ट्रक से 23 किलो 60 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक से तीन आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा और ट्रक की कीमत 24 लाख रुपये है।

एसपी डॉ. असित यादव को सूचना मिली कि ऊमरी क्षेत्र में एक वाहन गांजा की सप्लाई लेकर जाने वाला है। एसपी ने डीएसपी दीपक तोमर को कार्रवाई के निर्देश दिए।

टीआइ शिवप्रताप सिंह राजावत के मुताबिक टीम पांडरी रोड पर पहुंची। पांडरी चौराहा निकलकर एक सफेद रंग का केंटर हनुमंतपुरा की तरफ जाता दिखाई दिया। पुलिस ने साइरन बजाकर ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन भगा दिया। करीब तीन किमी दूर पीछा का पुलिस ने अपना वाहन ट्रक के आगे लगाकर उसे रोका। केबन में तीन लोग मिले। पूछताछ में चालक ने अपना नाम 25 वर्षीय अनीस यादव, 21 वर्षीय गोविंद शिवहरे और 24 वर्षीय परमवीर यादव बताया।

केबिन की तलाशी लेने पर एक सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी व एक गुलाबी रंग का ट्राली बैग मिला। बोरी खोलकर चैक करने पर उसमें चार पैकेट टेप से लपेटे हुए मिले। ट्रॉली बैग में 13 पैकेट खाकी टेप से लपेटे मिले। ट्रक का पीछे का हिस्सा खाली था। पुलिस ने पैकेट चेक किए तो गांजा मिला। तौल करने पर गांजा 23 किलो 60 ग्राम निकला।

Next Post

कांवड़ यात्रा में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह

Thu Jul 24 , 2025
श्योपुर। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चार दिवसीय कांवड़ यात्रा के समापन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने छिमछिमा हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर कांवड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया तथा भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। विधानसभा अध्यक्ष का विजयपुर […]

You May Like