इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र के एमआर 10 सर्विस रोड स्थित भैरूबाबा मंदिर के पास की खाली जमीन से एक युवक को धारदार फालिया के साथ पकड़ा है. पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है.
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान क्षेत्र में मौजूद थी, तभी 37 वर्षीय संजय बनाफर निवासी रामनगर सावेर रोड संदिग्ध हालत में दिखाई दिया. तलाशी लेने पर उसके पास लकड़ी के हत्थे वाला लोहे का फालिया मिला. पुलिस ने संजय बनाफर के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही है.
