इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक को जन्मदिन की पार्टी न देने पर दबंगों ने गाली गलौज कर हमला कर दिया. तीन हमलावरों ने पीड़ित को धमकाते हुए जान से मारने की बात भी कही.थाना प्रभारी आरडी कानवा ने बताया कि घटना रात करीब 10 बजे कुलकर्णी का भट्टा क्षेत्र की है. पीड़ित सुमित जाटवा ने पुलिस को बताया कि वह कमला सेठानी की दुकान के पास मौजूद था, तभी सुमित उर्फ सरदार जेरिया, गुलराज उर्फ गोल्डी बैण्डवाल और विस्सू माली पहुंचे.
तीनों ने उससे जन्मदिन की पार्टी की मांग की. पीड़ित के मना करने पर आरोपियों ने अश्लील गाली गलौज शुरू कर दी और मारपीट करते हुए धमकाया कि दुबारा विरोध किया तो जान ले लेंगे. फरियादी सुमित जाटवा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
