इंदौर: प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वालों पर सख्ती के निर्देशों के तहत मल्हारगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 59 रोल अवैध पतंग धागा जब्त किया है. बरामद माल की कीमत करीब 29,500 रुपए आंकी गई है. आरोपी को पकड़कर थाने लाया गया, जहां उसके खिलाफ केस दर्ज उससे पूछताछ की जा रही है.एसीपी मल्हारगंज विवेक सिंह चौहान ने बताया कि थाना मल्हारगंज की टीम पतंग धागे से संबंधित प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन करवाने के लिए लगातार चेकिंग कर रही है, इसी दौरान थाना प्रभारी वेदेंद्र सिंह कुशवाह को सूचना मिली कि रामबली नगर में एक युवक प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेच रहा है.
टीम को मौके पर भेजा, जहां युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला. पूछताछ और तलाशी में उसके घर पर रखी गुलाबी प्लास्टिक की बोरी से एक कार्टून मिला, जिसमें चाइनीज मांझे के 59 रोल भरे हुए थे. पुछताछ में युवक ने अपना नाम महेंद्र प्रजापत उम्र 20 साल बताई. पुलिस ने उसके कब्जे से प्रतिबंधित पतंग धागा जब्त करते हुए उसे थाने ले आए और कलेक्टर के प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है.
