बोदाबाग शिविर में 291 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जाँच

रीवा: नगर निगम के विभिन्न वार्डों में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा संजीवनी क्लीनिक में नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाए जा रहे हैं.इस क्रम में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बोदाबाग में आयोजित शिविर में 291 रोगियों की जाँच की गई. इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शुक्ला ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं की जाँच की गई.

इसके साथ-साथ संभावित क्षय रोगियों, डायबिटीज, ब्लडप्रेशर, कैंसर तथा अन्य रोगों से पीडि़तों की भी नि:शुल्क जाँच की गई. शिविर में रोगियों को स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा सेवाओं की जानकारी दी गई. शिविर में पात्र आवेदकों के आयुष्मान कार्ड बनाकर उसका वितरण किया गया. शिविर में वार्ड पार्षद सतीश सिंह, नोडल अधिकारी शहरी क्षेत्र डॉ केबी गौतम, जिला प्रबंधक राघवेन्द्र मिश्रा, पीएचएम सौरभ पाण्डेय तथा बड़ी संख्या में मरीजों के परिजन उपस्थित रहे.

Next Post

कबाड़ की बस में बना आश्रय स्थल, अभी तक नहीं पहुंचा एक भी निराश्रित

Tue Dec 9 , 2025
जबलपुर: शीतलहर शहर में शुरू हो चुकी है और दीनदयाल चौक स्थित आईएसबीटी में नगर निगम द्वारा कबाड़ की बस में बनाया गया आश्रय स्थल अभी तक एक भी निराश्रित, असहाय के वहां पहुंचने की राह देखता नजर आ रहा है। उधर शहर के कई सार्वजनिक जगहों पर अलाव की […]

You May Like

मनोरंजन