महिला के आरोप पर लाइन अटैच हुए एएसआई ने कहा जीवन में कभी नशा नहीं किया

ग्वालियर: विगत रात्रि महिला मीडिया कर्मी के साथ मुरार थाना अंतर्गत आने वाले जिला चिकित्सालय में अभद्रता मामले में नया मोड़ आया है। अभद्रता के आरोपी एएसआई आरके त्रिपाठी ने एसएसपी द्वारा लाइन हाजिर करने के बाद महिला द्वारा लगाए गए आरोपों से पूरी तरह से इनकार किया है। गौरतलब है कि एक दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एएसआई राजकिशोर त्रिपाठी एक महिला पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे थे।

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी एएसआई आर के त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया था। महिला ने त्रिपाठी पर नशे में अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगाए थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एएसआई त्रिपाठी महिला पर चिल्लाते नजर आ रहे हैं वहीं महिला भी उन्हें नशे में होने की बात कह रही है।

ग्वालियर जिला अस्पताल में हुई अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एएसआई राजकिशोर त्रिपाठी ने महिला द्वारा नशे में होने के आरोपों का खंडन‌ करते हुए कहा कि मैंने जीवन में कभी भी शराब या नशे का सेवन नहीं किया है। वरिष्ठ अधिकारी चाहें तो कभी भी मेरी जांच करवा सकते हैं। वही उनका यह भी कहना है कि महिला द्वारा बिना अपना परिचय बताए वीडियो बनाए गए जबकि उस समय मैं सूचना के आधार पर अस्पताल के गेट पर खड़े शराबियों को वहां से हटा रहा था। संभव है कि वो शराबी उस महिला के साथ हो। वह शराबी चाय के ठेले पर खड़े थे। अधिकारियों ने‌ क्या समझ कर ऐसा किया है जबकि मैंने‌ किसी तरह की अभद्रता नहीं की है।

Next Post

रूसी तेल कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंध से रिलायंस को बड़ा झटका, आय में ₹3500 करोड़ तक की गिरावट

Sat Oct 25 , 2025
नई दिल्ली, 25 अक्टूबर 2025: अमेरिका द्वारा रूस की दो सबसे बड़ी तेल कंपनियों रॉसनेफ्ट और लुकोइल पर लगाए गए नए प्रतिबंधों से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) को बड़ा झटका लगने की आशंका है। विश्लेषकों का अनुमान है कि इससे रिलायंस की आय में ₹3,000-3,500 करोड़ रुपये तक की गिरावट […]

You May Like