तुलाई से नाखुश किसानों ने किया चक्काजाम 

सीहोर। समर्थन मूल्य पर उपार्जन खरीदी कार्य में सतत लापरवाही व विवाद के मामले सामने आ रहे हैं. शुक्रवार को इछावर तहसील के नादान स्थित नारंग वेयर हाउस पर उपार्जन कर रहे स्व सहायता समूह द्वारा छोटे कांटों से तुलाई कराने को लेकर किसानों ने नाराजगी जताते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दिया. मौके पर पहुंचे अधिकारियों के काफी मान मनोव्वल करने के बाद किसान छोटे कांटे से तुलाई कराने को राजी हुए.

प्रशासन द्वारा समर्थन मूल्य पर उपार्जन खरीदी के लिए नादान के नारंग वेयरहाउस को अधिकृत किया है. बताया जाता है कि सहेली आजीविका स्व सहायता समूह द्वारा की जा रही खरीदी को लेकर कई दिनों से विवाद चला आ रहा है. किसान समूह पर उपज चोरी करने व अन्य हेराफेरी करने के भी आरोप लगाते आए हैं. इसी तारतम्य में शुक्रवार को उपार्जन लेकर पहुंचे किसानों का तौल कांटे को लेकर विवाद हो गया. किसानों का कहना था कि उनकी उपज बड़े तौल कांटे से कराई जाए. जब इस पर बात नहीं बनी तो किसानों ने सड़क पर वाहन खड़े कर चक्काजाम कर दिया. इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

Next Post

दिन-दहाड़े बुजुर्ग महिला से लूट

Fri Apr 11 , 2025
नमाज के दौरान घर में घुसा नकाबपोश, बंदूक दिखाकर सोने के जेवर लेकर फरार बालाघाट। शुक्रवार की दोपहर दो बजे के करीब वार्ड-9 मदीना मस्जिद के पास एक नकाबपोश बदमाश ने बंदूक दिखाकर बुजुर्ग महिला से सोने के जेवर लूट लिए। घटना के वक्त पीड़ित बुजुर्ग रिजवाना बेगम के घर […]

You May Like