अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधीः रविशंकर प्रसाद

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा है कि सरकार नौजवानों के उज्जवल भविष्य के लिये समर्पित है, लेकिन विपक्ष का मकसद सार्थक चर्चा के जरिये समस्या का समाधान निकालना नहीं, बल्कि अराजकता फैलाना है। श्री प्रसाद ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पेपर लीक मामले को लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने के सरकार के फैसले पर संसद भवन परिसर में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि श्री मोदी ने नौजवानों के भविष्य के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने और मामलों की जल्द सुनवाई करने की बात कही है क्योंकि सरकार नौजवानों के भविष्य के लिए समर्पित है।

उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह (श्री गांधी) संसद में बहस नहीं करना चाहते हैं। श्री गांधी बिना बताए धरने पर बैठ गए थे। वह गैर जिम्मेदाराना राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा, “हम सभी नौजवानों के प्रति समर्पित हैं। हम खुलकर चर्चा करने को तैयार हैं। हमें भी काफी कुछ कहना है लेकिन उनका काम अराजकता फैलाना है।”

.....

Next Post

पेपर लीक की जिम्मेदारी भी लें मोदी : प्रियंका

Thu Jul 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि 152 पेपर लीक होने के बावजूद किसी को सजा नहीं मिली और इसकी जिम्मेदारी श्री मोदी को लेनी चाहिए। श्रीमती वाड्रा ने गुरुवार को संसद परिसर में […]

You May Like