सोनम की जमानत पर सुनवाई टली, अब 17 जुलाई को होगी बहस

इंदौर. कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को फिलहाल राहत नहीं मिली. सुप्रीम कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई नहीं की और अब मामले पर 17 जुलाई को बहस होगी.

सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका सूचीबद्ध थी, लेकिन इस पर सुनवाई नहीं हो सकी. अब 17 जुलाई को मेघालय सरकार गिरफ्तारी के समय उपलब्ध कराए गए दस्तावेज और तथ्यों की प्रति कोर्ट में पेश करेगी तथा जमानत का विरोध करेगी. उधर, सोनम की ओर से भी उनके अधिवक्ता उसी दिन जमानत के समर्थन में दलीलें रखेंगे. दोनों पक्षों की बहस के बाद अदालत आगे का आदेश पारित करेगी.

Next Post

पोते की मौत के सदमे में दादा ने हनुमान जी की प्रतिमा तोड़ी 

Tue Jul 14 , 2026
सीधी। एक महीने के पोते की बीमारी से मौत के बाद सदमे में दादा ने मंदिर में स्थापित भगवान हनुमान जी की प्रतिमा तोड़ दी। घटना के बाद गांव में हडक़ंप मच गया। अमिलिया थाना पुलिस के अनुसार, बलहया निवासी 56 वर्षीय रामभुवन द्विवेदी के एक महीने के पोते को […]

You May Like