गैस टंकी चोर गिरोह पकड़ा, 12 टंकियों सहित 4 गिरफ्तार

इंदौर: आजाद नगर पुलिस ने गैस टंकियां चोरी करने और खरीदने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने चार आरोपियों से 12 गैस टंकियां जब्त की गई हैं. चारों आरोपी मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवारों को बनाते थे निशाना. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. आजाद नगर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम साहिल पिता अश्विन और रवि पिता पप्पू गहलोत बताए.

उनसे सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने 12 वारदातों में गैस टंकी चोरी करना कबूल किया. उन्होंने ये भी बताया कि चोरी की टंकियां उन्होंने रोहित पिता जगदीश और ऋषभ पिता शेरू सेन को बेची थीं. पुलिस ने दोनों खरीदारों को भी हिरासत में लेकर चारों आरोपियों के कब्जे से 12 गैस टंकियां बरामद कर ली हैं.

Next Post

शूटिंग कोच मोहसिन खान पर तंत्र-मंत्र के बहाने रेप व धोखाधड़ी का केस

Sun Jun 1 , 2025
इंदौर:अन्नपूर्णा थाने में महिला ने ड्रीम ओलिंपिक शूटिंग एकेडमी के कोच मोहसिन खान की शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि मोहसिन ने शूटिंग रेंज खोलने और नोटों की बारिश करवाने का झांसा देकर फार्म हाउस में उसके साथ तंत्र-मंत्र की आड़ में रेप की कोशिश की, वर्जिनिटी टेस्ट कराया […]

You May Like