इंदौर-पीथमपुर में निर्बाध बिजली आपूर्ति की दिशा में बड़े सुधार कार्य पूरे

इंदौर:मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने इंदौर, पीथमपुर और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को अधिक सुरक्षित और निर्बाध बनाने के लिए विभिन्न सुधार कार्य किए हैं.प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के निर्देश एवं अधीक्षण यंत्री डॉ. डीएन शर्मा के मार्गदर्शन में एसटीसी और वितरण केंद्रों की टीमों ने फीडरों के सुदृढ़ीकरण, अतिरिक्त पोल और मिड स्पान पोल लगाने सहित कई तकनीकी कार्य पूरे किए.

पीथमपुर, बगदून, नेमावर रोड और उज्जैन रोड क्षेत्र में 33 केवी फीडरों की लाइनें मजबूत की गईं तथा जेतपुरा उपकेंद्र के फीडरों का एलाइनमेंट सुधारकर आपसी क्रॉसिंग समाप्त की गई. इससे फॉल्ट और ब्रेकडाउन की संभावनाएं कम हुई हैं. भंवरासला, कुमेडी और धरमपुरी क्षेत्रों में भी विद्युत लाइनों को व्यवस्थित किया गया. वहीं सांवेर औद्योगिक क्षेत्र और अरविंदो हॉस्पिटल को पैंथर लाइन से जोड़कर बेहतर और सतत विद्युत सप्लाई सुनिश्चित की गई. इसके अलावा विभिन्न सब स्टेशनों पर आइसोलेटर बदलकर डबल सप्लाई और लाइन सुरक्षा को मजबूत किया गया है।

Next Post

‘पानी माफिया’ का खेल, निगम के पोस्टर गायब, टैंकरों से धड़ल्ले से बिक रहा पानी

Tue May 26 , 2026
इंदौर: भीषण गर्मी के बीच जहां एक ओर आम जनता पानी की समस्या से परेशान है, वहीं दूसरी ओर पानी के टैंकरों के जरिए हो रही मनमानी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.शहर में जल संकट को लेकर नेता धरना-प्रदर्शन कर जनता को पानी दिलाने की बात कर […]

You May Like