दूषित पानी से बीमार हुए लोगों और मृतकों के परिजनों से मिले नेता प्रतिपक्ष, सरकार से जिम्मेदारी लेने की मांग
इंदौर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचे। उन्होंने भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से बीमार हुए लोगों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिवारों से चर्चा के बाद राहुल गांधी ने सरकार पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इंदौर जैसे शहर में लोग पानी पीकर मर रहे हैं और इसे अर्बन मॉडल कहा जा रहा है।
राहुल गांधी ने कहा कि जिन परिवारों से वे मिले हैं, उनमें लोगों की मौत हुई है और कई लोग गंभीर रूप से बीमार हुए हैं। यह कहा जाता था कि देश में स्मार्ट सिटी विकसित की जाएंगी, लेकिन यहां पीने का साफ पानी तक उपलब्ध नहीं है। सारे परिवार दूषित पानी पीने के बाद बीमार पड़े हैं।
