फर्जी क्लिनिकों पर छापा, दो सील, संचालक गिरफ्तार

झाबुआ। फर्जी क्लिनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई हुई। 6 अगस्त को एसडीएम भास्कर गामले के मार्गदर्शन में गठित टीम ने शहर के छह क्लिनिकों की जांच की। जांच में दो क्लिनिक शुभमंगल अधिकारी (टीचर्स कॉलोनी) और प्रोबिरकुमार अधिकारी (सिद्धेश्वर कॉलोनी) बिना रजिस्ट्रेशन व डिग्री के चलते पाए गए। इन्हें सील कर संचालकों को हिरासत में लिया गया और एफआईआर दर्ज की गई। कार्रवाई के डर से कई फर्जी क्लिनिक संचालक फरार हो गए। अभियान जारी रहेगा।

Next Post

रेल यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला गिरफ्तार

Wed Aug 6 , 2025
जबलपुर। जीआरपी पुलिस ने रेल यात्रियों के मोबाइल चुराने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बदमाश अमन नौरेजिया पिता कमल नौरेजिया निवासी कमोद थाना गोटेगाँव जिला नरसिंहपुर एवं बालक को पकडा गया जिनके कब्जे से विभिन्न कम्पनियों के 5 मोबाईल कीमती 56000 रूपये के जप्त […]

You May Like