नयी दिल्ली 24 अप्रैल (वार्ता) ईसाई धर्म गुरू पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के दिन शनिवार को देश भर में राजकीय शोक रहेगा।
पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को निधन हो गया था।
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने गुरूवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि राजकीय शोक के दिन शनिवार को पूरे देश में भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।
सरकार ने पोप फ्रांसिस के निधन पर उनके सम्मान में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की थी। पहले दो दिन 22 अप्रैल और 23 अप्रैल को राजकीय शोक मनाया गया और तीसरे दिन अंतिम संस्कार के दिन एक दिन का राजकीय शोक मनाया जाएगा।
