
रीवा।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सुबह विश्वविद्यालय के समीप भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन झलबदरी तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, तय समय सीमा में कार्य पूण करने तथा तालाब क्षेत्र को स्वच्छ, आकर्षक एवं जन सुविधाओं से युक्त विकसित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए.
उप मुख्यमंत्री ने आमजनों की समस्यायें सुनीं
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा स्थित अमहिया निवास में स्थानीय लोगों से मुलाकात की तथा उनकी समस्यायें सुनीं. उप मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को आवेदकों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए.
