तीन बच्चों की माँ पड़ोस में रहने वाले प्रेमी के साथ भागी

ग्वालियर: तीन बच्चों की माँ पड़ोस में रहने वाले अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। कलेक्ट्रेट में अपने तीनों बच्चों को लेकर पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाने पहुंचा पति बेहद परेशान नजर आया। उसका कहना था कि मेरी पत्नी को गांव में ही पड़ोस में रहने वाला अभिषेक बहला फुसलाकर कर ले गया है। मैं पढ़ा लिखा नहीं हूँ पुलिस वाले भी मेरी शिकायत नहीं ले रहे इसलिए मैं आज यहांँ आया हूँ।

अधिकारियों ने युवक से कहा कि तुम्हारी पत्नी बालिग है और अपनी मर्जी से गई है। तो इसमें पुलिस भी शायद ही कोई कार्रवाई करे। हालांकि कानून के मुताबिक तीन अबोध और मासूम बच्चों की माँ होकर भी जिसने अपनी ममता को तिलांजलि दे दी है उसका वापस लौटना बेहद मुश्किल है। बहरहाल यह युवक अपने बच्चों को लेकर दर ब दर की ठोकरें खा रहा है और पत्नी को भगाने‌ वाले अभिषेक के परिजन फरियादी युवक पर दबाव बनाने में लगे हैं कि कहीं कोई कार्रवाई मत करना नहीं तो अच्छा नहीं होगा।

Next Post

वैश्य महासम्मेलन की संभागीय टीम का अभिनंदन

Sat Mar 28 , 2026
ग्वालियर: समाज की प्रगति से ही राष्ट्र की प्रगति का रास्ता खुलता है, इसीलिये जरूरी है कि हम सामाजिक रूप से एकजुट और संगठित हों तभी हम अपने -अपने क्षेत्रों में सफलता अर्जित कर समाज के साथ-साथ राष्ट्र की प्रगति में भी सहभागी होंगे। वैश्य महासम्मेलन भी इसी दिशा में […]

You May Like