मदरसे के सामने पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर मारपीट, आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। पिपलानी थाना पुलिस मदरसे के सामने पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश करने में जुटी है. एक महिला सहित तीन लोगों के साथ मारपीट कुछ बदमाशों ने घटना स्थल पर मारपीट की थी. मामले की शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई करने रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक कल्पना नगर स्थित मदरसे के सामने पार्किंग की जगह है. स्थानीय रहवासी विजय मिश्रा बीते शुक्रवार को जब अपनी कार खड़ी कर रहे थे. इस दौरान वहां खड़े आटो में बैठे तीन लोगों ने आटो हटाने के लिए विजय से पहले तीन हजार रूपए मांगे. रूपए देने से मना करने पर आरोपियों ने कार में विजय के साथ बैठे उनके भाई और महिला दोस्त के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी. पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि इस दौरान वहां की बस्ती के लोग भी इक्कठा हो गए. बस्ती के लोगों ने भी तीनों आरोपियों को स्पोर्ट करते हुए पीड़ितों पर लाठी-डंडे बरसाने शुरू कर दिए. पीड़ितों को बचाने के लिए किसी ने भी उनका सहयोग नहीं किया. इस घटना का वीडियो भी वायरल है. मामले की शिकायत पुलिस में होने पर आरोपियों की पहचान वीडियो के आधार पर की जा रही है. पीड़ित विजय मिश्रा एक ट्रैवल्स एजेंसी चलाते हैं. घटना को लेकर विजय की महिला मित्र ने भी वीडियो जारी कर घटना की पूरी जानकारी साझा की.

Next Post

देवास में दिनदहाड़े 6 लाख की चोरी, बैंक से पीछा कर वारदात को दिया अंजाम

Mon Jan 19 , 2026
देवास। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में आज दिनदहाड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। स्टेशन रोड स्थित यूनियन बैंक से पैसे निकालकर अलंकार मार्केट स्थित एक समता बैंक पहुंचे बुजुर्ग की एक्टिवा से अज्ञात बदमाश 6 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित बुजुर्ग […]

You May Like