सतैहरी ग्राम में विराट हिंदू सम्मेलन, समाज को एकजुट रहने का आह्वान

उदयपुरा। सतैहरी मंडल के ग्राम सतैहरी में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें संत समाज एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में श्री श्री 108 श्री सत्यानंद महाराज सतैहरी धाम, श्री श्री 108 श्री तीनकानंद महाराज चौकी धाम, आचार्य सत्यनारायण महाराज सहित अनेक संत उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता आरएसएस के जिला कार्यवाह राजेन्द्र राजपूत रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, गौ पूजन, समरसता यज्ञ व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। संतों ने हिंदू समाज को संगठित होकर भेदभाव मिटाने व देश-धर्म की रक्षा हेतु कार्य करने का संदेश दिया। राजेन्द्र राजपूत ने संघ के 100 वर्षों की सेवा पर प्रकाश डालते हुए पंच परिवर्तन कुटुंब प्रबोधन, समरसता, स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक शिष्टाचार को अपनाने का आग्रह किया।

Next Post

शहर में पहली बार होगा काइट कार्निवल

Sun Jan 11 , 2026
सीहोर। शहर के इतिहास में पहली बार महानगर की तर्ज पर रोटरी क्लब, इनर व्हील क्लब और रेडक्रास सोसाइटी के संयुक्त प्रयासों से शहर के चर्च ग्राउंड के समाने स्थित होटल डी मानक बाग पर एक दिवसीय काइट कार्निवल का भव्य आयोजन किया जाएगा. इस महोत्सव में डैगन, थ्रीडी और […]

You May Like