
जबलपुर। बरगी थाना अंतर्गत सालीवाड़ा चौराहा पर 22 जुलाई को घर के सामने बैठने पर उपजे विवाद पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गुजरात भागने के पहले ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की सारी हेकड़ी निकाली। पुलिस टीम उसे वहां ले गई जहां उसने सरेराह कत्ल की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी का पुलिस ने जुलूस निकाला। इस दौरान वह अपराध करना पाप है कहता हुआ कान पकडक़र नागरिकों से माफी मांगते हुआ दिखा। पुलिस ने कातिल को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
घर के बाहर बैठने पर हुई थी हत्या
विदित हो कि सालीवाड़ा में 22 जुलाई को घर के पास बैठने की बात को लेकर घनश्याम केवट द्वारा नम्मी यादव उर्फ छोटू एवं संतोष यादव पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया था। नम्मी यादव 30 वर्ष की मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया था।
पुलिस को चमका देने बदल लिया था हुलिया-
टीआई नीलेश दोहरे ने बताया कि आरोपी घनश्याम केवट पिता छोटेलाल केवट 23 वर्ष निवासी सालीवाड़ा की तलाश के लिए टीम गठित की गई थी। आरोपी द्वारा पुलिस को चकमा देने बाल एंव दाढी मुुंछ बनाकर तिलवारा घाट पर घूम रहा था जैसे ही इसकी भनक पुलिस को लगी तो टीम ने दबिश देते हुए उसे धरदबोचा। जिसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू, घटना के वक्त पहने कपड़े आदि जप्त किये गये। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वे गुजरात भागने की फिराक में था ।
