बारिश के कारण बेंगलुरु और पंजाब के मैच में विलंब

बेंगलुरु 18 अप्रैल (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच शुक्रवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 34 मुकाबला यहां हो रही बारिश के कारण देर से शुरु होने के आसार है।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार टॉस के समय यहां हल्की बारिश हो रही है। बारिश को देखते हुए पिच और मैदान को कवर किया गया है। बारिश के कारण निर्धारित समय पर होने वाला टॉस भी नहीं हो पाया है।

बारिश रूकने के बाद अगर खेल शुरु होता है तो यह इस सत्र में पहली बार होगा जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्‍स (पीबीकेएस) की भिड़ंत होंगी। अंत तालिका के अनुसार दोनों टीम छह मैच में चार जीत के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर हैं।

Next Post

जवाबदेही सुनिश्चित करने से ही दूर होगा जल संकट

Fri Apr 18 , 2025
भोपाल: कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में जल संकट की गंभीर स्थिति के लिए बीजेपी सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है. मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बयान जारी कर कहा कि सरकार की निष्क्रियता, भ्रष्टाचार और जनविरोधी फैसलों ने जनता को संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि […]

You May Like