जवाबदेही सुनिश्चित करने से ही दूर होगा जल संकट

भोपाल: कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में जल संकट की गंभीर स्थिति के लिए बीजेपी सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है.

मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बयान जारी कर कहा कि सरकार की निष्क्रियता, भ्रष्टाचार और जनविरोधी फैसलों ने जनता को संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि यह संकट कागजी योजनाओं और बड़े-बड़े वादों से हल नहीं होगा, इसके लिए ठोस कदम और जवाबदेही की जरूरत है.

इछावर से लेकर बैतूल तक हाहाकार

कांग्रेस ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से जल संकट की दिल दहला देने वाली कहानियाँ साझा कीं। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के अपने क्षेत्र इछावर में भी लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं। तेंदूखेड़ा के जैतपुर गांव में 500 लोगों की आबादी को हैंडपंप पर घंटों लाइन में लगना पड़ता है या दूर-दराज के खेतों से पानी लाना पड़ता है। सीहोर के बिसनखेड़ी में एक व्यक्ति को शिकायत लेकर डिवीजनल कमिश्नर के कार्यालय तक रेंगकर जाना पड़ा। बैतूल के मेंढा गांव में जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन तो दिए गए, लेकिन दो साल से पानी की एक बूंद भी नहीं आई।

मुकेश नायक ने संकट का समाधान करने, जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की जांच कराने और जवाबदेही स्वीकार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लगातार उठाएगी और जनता के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

Next Post

20 अप्रैल को गांधी सागर अभयारण्य से चीता प्रोजेक्ट का होगा विस्तार

Fri Apr 18 , 2025
भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज मध्य प्रदेश सरकार के साथ चीता प्रोजेक्ट की समीक्षा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में कूनो नेशनल पार्क से इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया था। जिसके बाद अब 20 अप्रैल […]

You May Like