नई दिल्ली। विवेकानंद स्कूल के कक्षा 7 के छात्र आरात्रिक सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर विद्यालय और टीम दिल्ली का नाम रोशन किया है।
कॉमनवेल्थ ग्राउंड, दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में आरात्रिक सिंह ने 100 मीटर स्प्रिंट रेस में स्वर्ण पदक तथा 100 मीटर रिले रेस में कांस्य पदक जीतकर अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महज 13 वर्ष की आयु में आरात्रिक सिंह ने यह उपलब्धि हासिल कर अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिचय दिया। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय प्रशासन ने आरात्रिक सिंह को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता ने विवेकानंद स्कूल को गौरवान्वित किया है।
