प्रदेश में नर्सिंग काउंसिल ने 40 पर्सेंटाइल की अनिवार्यता की ख़त्म, जीरो पर्सेंटाइल में भी मिलेगा अवसर 

भोपाल।प्रदेश में नॉर्सिंग काउंसिल की तरफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब बीएससी नर्सिंग के छात्रों को जीरो पर्सेंटाइल में भी प्रवेश का अवसर मिल रहा है. अब तक 40 पर्सेंटाइल की अनिवार्यता थी जिसे हटा दिया गया है. जिसके बाद सीटें खाली रहने पर जीरो पर्सेंटाइल में वाले छात्र भी प्रवेश के पात्र होंगे। मप्र नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के अनुसार सोमवार से तीसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू होगी। प्रदेश में बीएससी नर्सिंग की खाली सीटों को भरने के लिए तीसरी बार प्रक्रिया शुरू की जा रही है. इस प्रक्रिया में पहली राउण्ड की काउंसलिंग में बचे छात्रों को भी मौका दिया जायेगा। एनपीएनआरसी के अनुसार इस काउंसलिंग में प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट में शामिल सभी छात्रों को भाग लेने का अवसर मिलेगा।

 

17 से 21 नवम्बर तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी रहेगी। जिसमें पहले राउंड के भी उम्मीदवारों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने का अवसर मिलेगा। जिसके बाद 22 नवम्बर को खली सीटों की सूचि और मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 23 और 24 नवम्बर को चॉइस फिलिंग का अवसर दिया जायेगा और 26 नवम्बर को अलॉटमेंट की तिथि निर्धारित की गई है. अलॉटमेंट होने के बाद ही दस्तावेजों का सत्यापन किया जायेगा।

Next Post

शेख हसीना को तत्काल सौंंपे भारत , बंगलादेश सरकार ने किया आग्रह

Mon Nov 17 , 2025
ढाका/ नयी दिल्ली, 17 नवंबर (वार्ता) बंगलादेश के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को भारत सरकार से आग्रह किया कि वह आपराधिक मामले मेें दोषी करार दी गईं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना तथा पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल को बंगलादेशी अधिकारियों को सौंप दे। मंत्रालय ने यह आग्रह ‘अंतर्राष्ट्रीय अपराध […]

You May Like

मनोरंजन