आज इंडस्ट्री के भरोसेमंद हीरो है कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर 1990 को ग्वालियर में हुआ। शुरुआत में मेडिकल की राह पकड़ने का दबाव था, पर एक्टिंग के जुनून ने उन्हें मॉडलिंग और फिर फिल्मों तक पहुंचाया।

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर 1990 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ। एक्टर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। कार्तिक का असली नाम कार्तिक तिवारी है, लेकिन फिल्मों में कदम रखने से पहले उन्होंने अपना सरनेम बदलकर ‘आर्यन’ कर लिया। डॉक्टर माता-पिता की पहली इच्छा थी कि कार्तिक मेडिकल फील्ड में जाएं, लेकिन उनके दिल में शुरू से ही एक्टिंग का सपना पल रहा था।

पढ़ाई के दौरान ही कार्तिक ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे उनका झुकाव अभिनय की ओर बढ़ता गया। आखिरकार 2011 में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ ने ही उन्हें पहचान दिला दी। इस फिल्म में उनका करीब पाँच मिनट का लगातार बोला गया लंबा मोनोलॉग आज भी बॉलीवुड के आइकॉनिक सीन में गिना जाता है। यह सीन कार्तिक की ज़िंदगी का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और उनके लिए इंडस्ट्री के कई दरवाजे खोल दिए।

 

Next Post

शहर के विकास का खाका मास्टर प्लान का ‘मायबाप’ कौन?

Sat Nov 22 , 2025
इंदौर: इंदौर के मास्टर प्लान को लेकर भोपाल से लेकर इंदौर तक किसी भी अधिकारी, नेता को मतलब नहीं है. यही कारण है कि 2021 के चार साल बीत जाने पर मास्टर प्लान को लेकर कोई भी गंभीर नजर नहीं आ रहा है.पहले शहर का मास्टर प्लान 17 साल बाद […]

You May Like