
सिंगरौली। सिंगरौली महोत्सव और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के बीच जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच कांग्रेस से जुड़े कई पदाधिकारियों को पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने का दावा सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, नवानगर पुलिस ने युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह को अमलोरी आवासीय परिसर से उठाकर नजरबंद कर दिया। इससे पहले जिला किसान कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनोज दुबे, नवानगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, जिला यूथ इंटक अध्यक्ष अजय सिंह चंदेल ‘डब्बू’ तथा युवा कांग्रेस सिंगरौली विधानसभा महासचिव कमल नारायण सिंह को भी नजरबंद किए जाने की बात कही जा रही है।
घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। हालांकि प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मुख्यमंत्री के दौरे और महोत्सव के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाई गई है।
