एक प्लाट दो को बेचा, 12.60 लाख हड़पे

बिल्डर के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज

जबलपुर: बरेला स्थित एक प्लाट को दो लोगों को बेचकर बिल्डर ने 12 लाख 60 हजार रूपए हड़प लिए। मामले की दो शिकायतें थाने में हुई। बरेला पुलिस ने रिपोर्ट पर बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी की दो एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक पंकज कुमार गुप्ता 49 वर्ष निवासी एमईएस कालोनी सदर केन्ट ने शिकायत दर्ज कराई कि कंस्ट्रक्शन कंपनी जिसके प्रोपेराईटर रमनीत सिंह सेठी पिता रविन सिंह सेठी 46 वर्ष निवास प्रीत बिहार नर्मदा रोड जबलपुर से ग्राम बरेला स्थित खसरा नं. 60/1 कुल रकबा 0.4050 हेक्टेयर भूमि पर आवासीय कॉलोनी विकसित की जा रही थी.

जिसमें प्लाट न. 15 जिसका रकबा 1000 वर्गफुट 25 बाई 40 के प्लाट, प्लाट नं. 14 को रमनीत सिहं सेठी से 300000 रूपए दो चेकों के माध्यम से एवं चार लाख रूपये नगद पर्सनल लोन लेकर राशि बैंक से निकाल कर 21 जनवरी 2020 को रजिस्ट्री करने के दिन दिया था इस प्रकार कुल 7,00000 लाख रूपये सात लाख रूपये प्लाट की रजिस्टी के पूरे पैसे रजिस्ट्री कार्यालय कलेक्ट्रेड में दिया था।

रजिस्ट्री कर उक्त प्लाट को दूसरे व्यक्ति को रमनीत सिंह सेठी ने विक्रय कर दिया। इसी प्रकार पृथ्वीराज सिंह नैय्यर पिता त्रिलोचन सिंह नैय्यर 38 निवासी मदन महल गुप्तेश्वर वार्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि विक्रेता मेसर्स जी.के. एस. कन्ट्रक्शन कम्पनी के रमनीत सिह ने प्लाट कुल 5,60,000 रूपये में क्रय किया था, रमनीत सिह सेठी को 1,10,000 रूपये नगद व 4,50,000 रूपये सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा बिलहरी जबलपुर से आर. टी.जी.एस के माध्यम आन लाईन भुगतान किया था। रमनीत सिह सेठी ने उसका उक्त प्लाट छलकपट पूर्वक कूटरचित दस्तावेज तैयार कर किसी अन्य व्यक्ति को विक्रय कर दिया गया हैं। पुलिस ने रमनीत सिंह सेठी के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज कर ली है।

Next Post

डीआरडीओ ने पोर्टेबल टैंक रोधी मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया

Mon Jan 12 , 2026
नयी दिल्ली 12 जनवरी (वार्ता) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने गतिमान लक्ष्य को निशाना बनाने में सक्षम ‘मैन पोर्टेबल’ टैंक रोधी गाइडेड मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया है। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि इस मिसाइल का परीक्षण रविवार को महाराष्ट्र की अहिल्या नगर स्थित केके […]

You May Like