बिग बॉस के घर में पहले ही दिन हुई नॉमिनेशन प्रक्रिया, जानिए किन कंटेस्टेंट्स पर लटकी है बेघर होने की तलवार।
मुंबई, 26 अगस्त (वार्ता): टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के घर में पहले ही दिन बड़ा हंगामा देखने को मिला। घर में एंट्री लेने के कुछ ही घंटों बाद, बिग बॉस ने नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू कर दी, जिससे सभी कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए।
इन 7 कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार
बिग बॉस के नियमों के अनुसार, इस सीजन में नॉमिनेशन की प्रक्रिया पहले दिन ही शुरू हो गई। इस प्रक्रिया में कुल 7 कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की तलवार लटक गई है। अब फैंस को यह जानने का बेसब्री से इंतजार है कि क्या इस हफ्ते मिड-वीक एविक्शन होगा, और कौन-सी हसीना इस शो से बाहर होगी।
पहले दिन ही दिखीं लड़ाईयां
घर के अंदर पहले ही दिन कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस और लड़ाईयां भी देखने को मिलीं। इससे यह साफ हो गया है कि आने वाले दिनों में यह सीजन काफी दिलचस्प होने वाला है।

