दिव्यांगजनों ने भी निकाली तिरंगा यात्रा

ग्वालियर। शहर के दिव्यांगजनो ने भी अपनी मोटर ट्राईसाइकिल के साथ तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिवादन किया। यात्रा में दिव्यांगजन एवं सामाजिक न्याय विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए। तिरंगा यात्रा का स्वागत दिव्यांगजनों ने गांधी रोड पर किया। तिरंगा यात्रा में समाजसेवी अनूप जौहरी, ज्ञान सिंह कुशवाहा, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, घनश्याम माहौर, संजय रजक, हेमंत कुशवाह, राजेंद्र राणा, आशीष शिवहरे, प्रमोद, इरफान, बाबूलाल प्रजापति, दिनेश पाल, राजेश राठौर, बलबीर गर्ग, धर्मेंद्र बाथम, शरीफ खान आदि दिव्यांगजन सम्मिलित हुए।

Next Post

ऐतिहासिक होगी मुस्लिम समाज की तिरंगा यात्रा

Mon Aug 11 , 2025
ग्वालियर। मुस्लिम समाज की 14 अगस्त को निकलने वाली तिरंगा यात्रा बाईक रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए आज महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुस्लिम समाज के ग्वालियर चंबल संभाग मुफ्ती जफर नूरी अजहरी, आइमा काउंसिल के अध्यक्ष हाफिज इस्माइल चिश्ती, वरिष्ठ समाज सेवी सादिक खान मेव शानू, […]

You May Like