जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

मुम्बई, 23 फरवरी (वार्ता) जिम्बाब्वे ने सोमवार को टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद सिकंदर रजा ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह मैदान चेज करने के लिए काफी सही है। यह एक अच्छा पिच लग रहा है लेकिन हम जल्दी बढ़त बनाने का अच्छा मौका चाहते हैं। टीम में एक बदलाव है रिचर्ड न्गारावा ने मसाकाद्जा की जगह ली है।

वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि हमें आज अच्छा क्रिकेट खेलना है। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव है रोस्टन चेज बाहर हैं और रोमारियो शेफर्ड वापस आ गए हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

जिम्बाब्वे (एकादश):- ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), ताशिंगा मुसेकिवा, टोनी मुनयोंगा, डियोन मायर्स, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजारबानी।

वेस्टइंडीज (एकादश):- ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोती और शमर जोसेफ।

 

Next Post

भोजशाला प्रकरण: इंदौर हाईकोर्ट ने एएसआई रिपोर्ट पर सभी पक्षों से दो सप्ताह में मांगे सुझाव और आपत्तियां

Mon Feb 23 , 2026
धार। धार की भोजशाला को लेकर इंदौर हाईकोर्ट की डबल बेंच के समक्ष प्रकरण पर आज सुनवाई हुई, जिसके बाद खंडपीठ ने सभी याचिकाकर्ताओं और प्रतिवादियों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की सर्वे रिपोर्ट पर दो सप्ताह के भीतर अपनी आपत्तियां, सुझाव और सिफारिशें प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। […]

You May Like

मनोरंजन