आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा शाहरुख खान को मानती हैं अपना आदर्श, आर्यन खान की मेहनत पर कही ये बात

मुंबई, आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोनेसी ने खान परिवार की तारीफ की है। उन्होंने शाहरुख को लीजेंड और आर्यन को मेहनती व दृढ़ निश्चयी बताया।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और ब्राजीलियन मॉडल लारिसा बोनेसी एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने खान परिवार के साथ अपने रिश्ते और उनके प्रति अपने जुड़ाव को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान लारिसा ने शाहरुख खान की जमकर तारीफ की और उन्हें किंग और लीजेंड बताया।

आर्यन खान की मेहनत, समझदारी और अपने लक्ष्य के प्रति उनके समर्पण की भी सराहना की। लारिसा पिछले 16 सालों से भारत में रह रही हैं और अब मुंबई को अपना घर मानती हैं। बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत में उन्होंने खान परिवार के साथ अपने रिश्ते पर बात की। लारिसा ने कहा कि खान परिवार उनके लिए परिवार जैसा है और उनका साथ व समर्थन उनके लिए काफी मायने रखता है।

खान परिवार को बताया अपना परिवार
लारिसा ने कहा कि खान परिवार मेरे लिए परिवार जैसा है। जब आप किसी की जिंदगी में हासिल की गई चीजों, उनके प्रति सम्मान और एक इंसान के तौर पर उनके व्यवहार की तारीफ करते हैं, तो आपको उनसे एक पारिवारिक जुड़ाव महसूस होने लगता है। उनका साथ और समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है। दोस्ती सबसे जरूरी है और यह लंबे समय तक साथ निभाती है।

शाहरुख खान को बताया किंग और लीजेंड
शाहरुख खान की तारीफ करते हुए लारिसा ने उन्हें हमेशा नंबर वन रहने वाला लीजेंड बताया। उन्होंने कहा कि शाहरुख से सीखने के लिए बहुत कुछ है। किसी इंसान की सफलता सिर्फ उसकी शोहरत या उपलब्धियों से नहीं, बल्कि वहां तक पहुंचने के उसके सफर से भी जुड़ी होती है। उन्होंने कहा कि वह किंग हैं। वह एक लीजेंड हैं और हमेशा नंबर वन रहने वाले हैं। उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है। वह ऐसे इंसान हैं जिन्हें आप अपना आदर्श मानते हैं।

आर्यन खान की मेहनत और टैलेंट से प्रभावित हैं लारिसा
लारिसा ने आर्यन खान की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आर्यन समझदार हैं और अपने लक्ष्यों को लेकर काफी दृढ़ निश्चयी हैं। उनके मुताबिक, आर्यन के पास सुविधाएं होने के बावजूद वह अपनी अलग पहचान बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। लारिसा ने बताया कि वह आर्यन की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के सेट पर भी गई थीं। उन्होंने भविष्य में आर्यन के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की और उनके टैलेंट की तारीफ की। वर्कफ्रंट की बात करें तो लारिसा बोनेसी जल्द ही हॉरर फिल्म ‘1920: कोल्ड विंटर’ में नजर आने वाली हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर वह इन दिनों चर्चा में हैं।

Next Post

दो शादियां, गांधी परिवार से गहरी दोस्ती और मधुशाला, ऐसी रही हरिवंश राय बच्चन की जिंदगी

Fri Nov 27 , 2026
मुंबई, ‘मधुशाला’ के रचयिता हरिवंश राय बच्चन की जयंती पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से। कवि सम्मेलन में मानदेय की मांग से लेकर गांधी परिवार से रिश्तों तक, उनका सफर रहा खास। हिंदी साहित्य के दिग्गज कवि हरिवंश राय बच्चन की 27 नवंबर को जयंती है। 27 नवंबर 1907 को […]

You May Like