
खरगोन। शहर में हो रही सिलसिलेवार चोरियों का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में तीन नाबालिगों के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर चोरी किया मश्रुका जब्त किया है। संभवत: पहली बार जिले में नाबालिग अपराध मामले में माता-पिता को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है।
मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी रविंद्र वर्मा ने बताया कि मामले में शहर के राधा वल्लभ मार्केट, सीता वल्लभ मार्केट एवं बिस्टान रोड़ स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों में हुई चोरी का खुलासा हुआ है। प्रकरण में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 3 नाबालिग है। आरोपियों के कब्जे से लेपटाप, पुराने 38 मोबाईल व नगदी 13 हजार रुपये जब्त किए है। जब्तशुदा मश्रुका की कीमत 2 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है।
उल्लेखनीय है कि मार्च से लेकर मई माह के दौरान लगभग हर वीकेंड पर चोरियां हो रही थी। ज्यादातर राधावल्लभ मार्केट को निशाना बनाया गया था। आरोपीयों के कब्जे से 1 लेपटाँप, पुराने इस्तेमाली 38 मोबाईल व नगदी 13 हजार रुपये नकदी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बिस्टान रोड़ स्थित नवनीत लाल भंडारी की किराणा दुकान से चोरी का अपराध भी स्वीकार किया है।
गिरफ्तारशुदा 2 विधिविरुद्ध बालकों के पूर्व में भी थाना कोतवाली खरगोन में चोरी व लड़ाई-झगड़ा मारपीट के अपराध दर्ज है। पुलिस ने इन बालकों के माता-पिता को भी नवीन आपराधिक कानून के तहत धारा 95 बीएनएस के अंतर्गत आरोपी बनाया है।
