जुआ फड़ पर छापा, पांच पकड़ाए 

जबलपुर। कैंट पुलिस ने नेहरू नगर में सजे जुआ फड़ पर छापा मार कार्यवाही कर पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से नगदी जप्त की गई। पुलिस के अनुसार नेहरू नगर में शौचालय के पीछे खेत में ताश पत्तों पर रूपयों की हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे सुधांशु मल्लाह, सुनील कोष्टा, मोह. सलमान उर्फ गोलू, दानिश अली, गोलू उर्फ मनोहर राव को दबोचा गया। कुल 5 हजार 300 रूपये एवं 52 ताश पत्ते जप्त करते हुये कार्यवाही की गयी।

Next Post

पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते नगर निगम का उपयंत्री ट्रैप

Wed Oct 28 , 2026
इंदौर। नगर निगम के जोन क्रमांक 13 में पदस्थ उपयंत्री हर्ष गहलोत को लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया। उपयंत्री पर पानी के टैंकर के तीन माह के बकाया बिल का भुगतान कराने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप है। लोकायुक्त के अनुसार, […]

You May Like