पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते नगर निगम का उपयंत्री ट्रैप

इंदौर। नगर निगम के जोन क्रमांक 13 में पदस्थ उपयंत्री हर्ष गहलोत को लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया। उपयंत्री पर पानी के टैंकर के तीन माह के बकाया बिल का भुगतान कराने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप है।

लोकायुक्त के अनुसार, शिकायतकर्ता सोहेल पटेल ने नगर निगम में अपना पानी का टैंकर अटैच कराया था। इसके तीन माह का 1 लाख 12 हजार 500 रुपए का बिल बकाया था। बिल पास करने के लिए लॉगबुक का सत्यापन होना था। आरोप है कि इसके एवज में उपयंत्री ने छह हजार रुपए मांगे थे। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने चाणक्यपुरी चौराहे पर हनुमान मंदिर के सामने कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपए लेते उपयंत्री को पकड़ लिया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Next Post

भारत-दक्षिण कोरिया नौसेना अभ्यास के लिए बुसान पहुंचा आई एन एस सह्याद्रि

Wed Oct 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय नौसेना का स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट आई एन एस सह्याद्रि दक्षिण कोरिया के बुसान नौसैनिक बंदरगाह पहुंच गया है। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि यह युद्ध पोत भारत और दक्षिण कोरिया की नौसेनाओं के द्विपक्षीय अभ्यास में हिस्सा लेगा। इस अभ्यास का उद्देश्य […]

You May Like