नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय नौसेना का स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट आई एन एस सह्याद्रि दक्षिण कोरिया के बुसान नौसैनिक बंदरगाह पहुंच गया है।
रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि यह युद्ध पोत भारत और दक्षिण कोरिया की नौसेनाओं के द्विपक्षीय अभ्यास में हिस्सा लेगा। इस अभ्यास का उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सहयोग बढ़ाना और दोनों नौसेनाओं के बीच तालमेल मजबूत करना है।
बंदरगाह पर दोनों देशों के नौसैनिक कर्मी पेशेवर बातचीत, एक-दूसरे के जहाजों का दौरा, संयुक्त प्रशिक्षण और खेल गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद आई एन एस सह्याद्रि और दक्षिण कोरियाई नौसेना के जहाज समुद्र में संयुक्त गतिविधियां करेंगे।
इससे दोनों नौसेनाओं के बीच परिचालन तालमेल और आपसी सहयोग को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
Next Post
IG इरशाद वली ने ली थानों की समीक्षा बैठक, बीट सिस्टम मजबूत करने पर जोर
Wed Oct 28 , 2026
सागर। पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी के साथ थाना मकरोनिया, थाना कैंट, थाना बहेरिया एवं थाना सानोधा का भ्रमण किया गया।भ्रमण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक श्री वली ने संबंधित थानों में पदस्थ थाना प्रभारियों के साथ-साथ उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर […]

You May Like
-
7 months ago
भाजपा विधायक के बेटे ने थार से 5 लोगों को कुचला
