खजराना में सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को मारी गोली, पारिवारिक विवाद की आशंका

इंदौर: खजराना थाना क्षेत्र में एक सिक्योरिटी गार्ड ने पारिवारिक विवाद के बाद अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली. गोली की आवाज सुनकर परिजनों ने तुरंत घायल गार्ड को अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी. घायल की हालात स्थिर बताई जा रही है.खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने बताया कि घटना वैभव लक्ष्मी नगर में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे की है.

घायल गार्ड राम मनोहर भदौरिया एक गार्डन में नाइट ड्यूटी करता था. सुबह घर लौटने के बाद पारिवारिक विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली. गोली उनके जबड़े में लगी, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई. परिजनों ने तुरंत उन्हें बॉम्बे अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बंदूक जब्त कर ली. प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है. फिलहाल, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है

Next Post

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया 205 रनों का लक्ष्य

Fri Mar 21 , 2025
ऑकलैंड 21 मार्च (वार्ता) मार्क चैपमैन (94) की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को जीत के लिए 205 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी […]

You May Like