बच्चे के अपहरण की कोशिश नाकाम, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा

इंदौर: जिंसी इलाके में छह साल के मासूम शिवम को अगवा करने की कोशिश नाकाम हो गई। आरोपी युवक बच्चे को लेकर भागने ही वाला था कि मोहल्लेवालों की सतर्कता और साहस से उसकी जान बच गई. गुस्साई भीड़ ने आरोपी को अधमरा कर पुलिस के हवाले कर दिया.जानकारी के अनुसार जिंसी निवासी सुनील यादव का बेटा शिवम घर के बाहर खेल रहा था. उसी दौरान एक युवक, जो यहां रहने वाले बंगाली परिवार से मिलने आया था, बच्चे को उठाकर ले जाने लगा.

लोगों को शक हुआ तो उन्होंने शोर मचाया. आरोपी भागकर पास के कमरे में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया. भीड़ के दबाव में जब दरवाजा तोड़ा गया तो आरोपी ने शिवम की गर्दन पर चाकू रखकर धमकी दी कि पास आए तो बच्चे को मार देगा. इसके बावजूद मोहल्ले वाले पीछे नहीं हटे और हिम्मत दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित छुड़ा लिया. इसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की और उसे घसीटते हुए मल्हारगंज थाने पहुंचाया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

Next Post

स्व. मदनलाल भावसार : संघ को जीवन मानने वाले समर्पित स्वयंसेवक

Wed Sep 24 , 2025
शाजापुर:भावसार मोहल्ला निवासी स्व. मदनलाल भावसार चौधरी का पूरा जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। परचून की दुकान पर आने वाले ग्राहकों से लेकर चौक चौपाल पर मिलने वाले लोगों तक, हर किसी को वे शाखा में आने का आग्रह करते और संघ की विचारधारा समझाते।आपातकाल […]

You May Like